नमस्कार दोस्तों आज किस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन कैसे करे ? Jati Praman Patra कैसे बनाये ? जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रोसेस क्या है ? जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या Documents लगेंगे ?
दोस्तों भारत के अंदर जाति प्रमाण पत्र बनवाना हमारे लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि सरकार अलग-अलग जातियों काफी तरह की योजनाएं लेकर आती है. खासकर जब बात आरक्षण की आती है तो जाति प्रमाण पत्र हमारे लिए बहुत जरूरी हो जाता है. अगर हमारे पास जाति प्रमाण पत्र ना हो तो हमें बहुत ज्यादा दिक्कत हो सकती है. एक समय था जब जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हमें कोर्ट के काफी चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन आज के समय में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है.
अगर हमारे पास जाति प्रमाण पत्र है तो हम सरकारी स्कूल अथवा कॉलेज में स्कॉलरशिप ले सकते हैं, राशन डिपो से सस्ते भाव में राशन ले सकते हैं, अगर कोई अनुसूचित जाति से है तो वह सरकारी नौकरी में भी इसका लाभ उठा सकता है.जाति प्रमाण पत्र ना होने की वजह से काफी लोग सरकारी सुख सुविधाओं कार लाभ नहीं उठा पाते. तो आइए दोस्तों जानते हैं कि हम जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन कैसे करे ? Jati Praman Patra कैसे बनाये ?
 जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन कैसे कैसे करे ? Jati Praman Patra कैसे बनाये ?
जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन कैसे करे ? Jati Praman Patra कैसे बनाये ?

जाति प्रमाण पत्र के लिए जरुरी कागजात :

  1. व्यक्ति हरयाणा का निवासी होना चाहिए
  2. व्यक्ति जिस जाति का प्रमाणपत्र बनवाना चाहता है उस समुदाय से होना चाहिए.
  3. व्यक्ति का अपना निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए यानि की Resident / Domicile Certificate होना जरुरी  है.
  4. सरपंच और पटवारी द्वारा हस्ताक्षर की हुई रिपोर्ट.
  5. इनके अलावा व्यक्ति के पास कुछ Basic  Documents होने चाहिए जैसे कि आधार कार्ड, राशन कार्ड की कॉपी इत्यादि.

जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन कैसे करे ? Jati Praman Patra कैसे बनाये ?

जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन करने का प्रोसेस / जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया

  1. व्यक्ति सबसे पहले जाति प्रमाण एप्लीकेशन फॉर्म अच्छे से भर ले. एप्लीकेशन फॉर्म ऑफ नीचे दिए हुए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.
  1. भरा हुआ जाति प्रमाण पत्र अपने गांव के सरपंच या नगर पार्षद से वेरीफाई करवा ले.
  2. सरपंच या नगर पार्षद से एप्लीकेशन फॉर्म वेरीफाई करवाने के बाद इसे अपने गांव के पटवारी से भी वेरिफाई करवा लें.
  3. अब व्यक्ति अपने पास के CSC (CSC) यानी कि कॉमन सर्विस सेंटर में चला जाए.
  4. कॉमन सर्विस सेंटर में बैठा हुआ ऑपरेटर आपके सभी Documents चेक करेगा.
  5. कॉमन सर्विस सेंटर में बैठा व्यक्ति आपके सभी Documents की जानकारी ऑनलाइन फिलअप करेगा और आपकी एक CIDR ID जनरेट करेगा.
  6. CSC ऑपरेटर आपके सभी Documents स्कैन करेगा और उनकी एक PDF फाइल बनाकर ऑनलाइन अपलोड कर देगा.
  7. आपका ऑनलाइन भरा गया फॉर्म तथा स्कैन किए हुए सभी Documents आपके फोरम से संबंधित अधिकारी यानी कि तहसीलदार या नायब तहसीलदार के पास ऑनलाइन भेज दिए जाएंगे.
  8. अब आपको आपके भेजे गए फॉर्म की रसीद CSC ऑपरेटर दे देगा.
  9. नायब तहसीलदार के पास आपका फोन तथा सभी Documents पहुंच जाएंगे और वह लॉग इन करके आप की सभी जानकारी को अच्छे से देखेगा.
  10. आपके सभी Documents देखे जाने के बाद अगर इन में कोई कमी पाई जाती है तो CSC सेंटर ऑपरेटर के पास मैसेज चला जाएगा.
  11. अगर आपके जाति प्रमाण पत्र के  सभी Documents सही पाए जाते हैं तो तहसीलदार आपके लिए एक ऑनलाइन Certificate जारी करेगा जिसमें उसके इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर होंगे.
  12. अब साइन किया हुआ Certificate दोबारा से CSC ऑपरेटर के पास चला जाएगा और आपके मोबाइल पर भी इसका मैसेज आ जाएगा.
  13. अब आप CSC सेंटर जाकर अपना जाति प्रमाण पत्र / Cast Certificate ले सकते हैं.
  14. ऊपर बताई हुई पूरी प्रक्रिया होने में करीब 5 से 7 दिन लग सकते हैं.
    अगर आपको 7 दिनों के अंदर कोई भी जानकारी ना मिले तो आप CSC सेंटर में जाकर अपने  जाति प्रमाण पत्र के बारे में पता कर ले.
जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन कैसे करे ? Jati Praman Patra कैसे बनाये ?

जाति प्रमाण पत्र Online आवेदन की फीस :

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार द्वारा कोई फीस नही ली जाती इसके CSC Center Operator आपसे नार्मल 30 रूपये अपनी फीस लेगा.

Comments

Post a Comment